Lucknow में समतामूलक पुल से गोमती नदी में युवक ने लगाई छलांग, 9 घंटे बाद मिला शव
Lucknow: राजधानी के समतामूलक पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक 26 वर्षीय युवक ने गोमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है जो पेशे से Rapido चालक था। पुलिस और SDRF की टीम ने काफी
Lucknow: राजधानी के समतामूलक पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां एक 26 वर्षीय युवक ने गोमती नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है जो पेशे से Rapido चालक था। पुलिस और SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया है।
यह पूरी घटना शनिवार, 18 जुलाई 2026 की है। जानकारी के मुताबिक आकाश अपनी बहन के साथ विभूतिखंड स्थित जलवा क्लब में पार्टी करके लौट रहा था। इसी दौरान समतामूलक पुल के पास किसी बात को लेकर बहन से उसका विवाद हुआ और उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह करीब 3 बजे मिली थी।
रात के अंधेरे की वजह से गोमती नदी में खोजबीन करने में काफी दिक्कतें आईं। सुबह रोशनी होने के बाद SDRF और गोमती नगर पुलिस ने फिर से अभियान शुरू किया। करीब 9 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सुबह 11 बजे आकाश का शव नदी से बाहर निकाला गया।
गोमती नगर पुलिस के इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आत्महत्या की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस अब मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। परिवार की तरफ से अब तक कोई लिखित शिकायत या किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
आकाश अयोध्या रोड मटियारी की राधा कॉलोनी का रहने वाला था और Rapido बाइक चलाकर अपने परिवार का खर्चा चलाता था।