Lucknow में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, पीड़ितों ने कहा- यह समाधान नहीं सिर्फ आश्वासन दिवस है

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 3 जुलाई 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के रवैये से कई लोग निराश दिखे। लोगों का कहना है कि उन्हें समस्याओं

Lucknow: राजधानी लखनऊ में 3 जुलाई 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के रवैये से कई लोग निराश दिखे। लोगों का कहना है कि उन्हें समस्याओं का हल मिलने के बजाय सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।

नगर निगम के समाधान दिवस में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने टैक्स से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। सबसे ज्यादा शिकायतें हाउस टैक्स के अचानक बढ़ने, गलत बिलिंग और रिकॉर्ड में गड़बड़ियों को लेकर आईं। कई लोगों ने बताया कि सैटेलाइट सर्वे के बाद उनका हाउस टैक्स काफी बढ़ गया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पानी का बिल जमा करने के बाद भी उन्हें 19,000 रुपये का बिल थमा दिया गया। इसके अलावा खराब सीवर लाइन और पटरी दुकानदारों की रसीदें न कटने जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

अधिकारियों ने इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के बजाय सर्वे कराने और दस्तावेजों की जांच के बाद समाधान का भरोसा दिया। इसी वजह से पीड़ितों ने इसे समाधान दिवस की जगह आश्वासन दिवस करार दिया। मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि कम से कम पांच संवेदनशील मामलों का निस्तारण उसी दिन मौके पर टीम भेजकर किया जाए। जिलाधिकारी ने भी अधिकारियों को कहा है कि शिकायत दूर होने के बाद संबंधित व्यक्ति से फीडबैक जरूर लें।

नियम के मुताबिक संपूर्ण समाधान दिवस हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को तहसील मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होता है। हालांकि, यूपीटीईटी-2026 (UPTET-2026) परीक्षा की वजह से 4 जुलाई को होने वाले समाधान दिवस को स्थगित कर दिया गया है, अब यह 6 जुलाई 2026 को आयोजित होगा।