Lucknow में आज लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस, नगर निगम मुख्यालय में शिकायतों का होगा निपटारा
Lucknow: शहर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए आज लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक त्रिलोकनाथ ऑडिटोरियम में चलेगा। इसमें नगर नि
Lucknow: शहर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए आज लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक त्रिलोकनाथ ऑडिटोरियम में चलेगा। इसमें नगर निगम और जल निगम से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
मेयर सुषमा खर्कवाल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। उनके साथ नगर आयुक्त गौरव कुमार और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह समेत कई विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। मेयर ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी कागजात साथ लेकर आएं ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके।
इस समाधान दिवस में लोग हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, टैक्स असेसमेंट, साफ-सफाई, कूड़ा कलेक्शन, सड़कों और गलियों की मरम्मत, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और पानी की सप्लाई जैसी शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। हाउस टैक्स और वाटर टैक्स से जुड़ी शिकायतों के लिए लोगों को अपने पुराने टैक्स बिल और घर की फोटो साथ लाने की सलाह दी गई है। टैक्स संबंधी आपत्तियों के लिए जोन के हिसाब से सुनवाई होगी, जहां जोनल ऑफिसर और टैक्स असेसमेंट ऑफिसर मौजूद रहेंगे।