Lucknow में CNG पंप पर युवक से मारपीट, मैनेजर और सेल्समैन समेत 4 पर केस दर्ज

Lucknow: राजधानी के सैरपुर इलाके में एक CNG पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना IIM के पास स्थित Indian Oil के CNG पंप पर हुई। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरो

Lucknow: राजधानी के सैरपुर इलाके में एक CNG पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना IIM के पास स्थित Indian Oil के CNG पंप पर हुई। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सैरपुर पुलिस ने इस मामले में पंप के मैनेजर और सेल्समैन समेत कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब इस पूरे विवाद की जांच कर रही है कि मारपीट की असल वजह क्या थी।