Lucknow में सरेआम युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात, आरोपी फरार
Lucknow: राजधानी के सआदतगंज इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यासीनगंज के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। यह पूरी वारदात पास में लगे
Lucknow: राजधानी के सआदतगंज इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यासीनगंज के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के मुताबिक, घायल युवक की पहचान 24 साल के अब्दुल खान उर्फ गप्पू के रूप में हुई है। वह चौक थाना क्षेत्र के फूलमंडी का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, महादेव मंदिर के पास अब्दुल खान को गोली मारी गई, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सआदतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि इस घटना में अमान अली नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद यह हमला हुआ।
अब्दुल खान को इलाज के लिए केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।