Lucknow में रुपयों के विवाद में 18 साल के बेटे ने की खुदकुशी, माता-पिता के सामने लगाया फंदा

Lucknow/Saadatganj : राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नौबस्ता में एक 18 साल के लड़के ने अपने माता-पिता के सामने ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह कदम उसने कारोबार के लिए रुपय

Lucknow/Saadatganj : राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नौबस्ता में एक 18 साल के लड़के ने अपने माता-पिता के सामने ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह कदम उसने कारोबार के लिए रुपयों की मांग को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद उठाया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक विनायक अपने बिजनेस के लिए अपने माता-पिता से 50 हजार रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर शनिवार रात घर में विवाद हो गया। बहस के बाद विनायक ने अपने माता-पिता और पत्नी से कमरे से बाहर जाने को कहा और अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया। जब काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिवार वालों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक विनायक दम तोड़ चुका था।

सआदतगंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर Santosh Kumar Arya ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि विनायक डिप्रेशन से जूझ रहा था, जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस घटना के बाद से घर में मातम पसरा है और माता-पिता अपने इकलौते बेटे की मौत से गहरे सदमे में हैं।