Lucknow RTO में सर्वर फेल होने से आवेदक परेशान, बायोमेट्रिक सेवाएं ठप होने से घंटों इंतज़ार
Lucknow: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में सर्वर की तकनीकी खराबी ने एक बार फिर आवेदकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सर्वर डाउन होने की वजह से बायोमेट्रिक से जुड़े सभी
Lucknow: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में सर्वर की तकनीकी खराबी ने एक बार फिर आवेदकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सर्वर डाउन होने की वजह से बायोमेट्रिक से जुड़े सभी काम पूरी तरह रुक गए। इस वजह से ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सेवाओं के लिए आए सैकड़ों लोगों को घंटों तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा।
दरअसल, लखनऊ RTO में सर्वर की यह समस्या कोई नई बात नहीं है। यह परेशानी लंबे समय से चली आ रही है, जिसकी वजह से आम लोगों को अक्सर बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ता है। सर्वर धीरे होने या ठप होने के कारण आवेदकों को भीषण गर्मी में लंबा इंतज़ार करना पड़ता है, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
इस मामले में एआरटीओ (प्रशासन) अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि सर्वर धीमा होना एक बड़ी समस्या है। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में मुख्यालय को कई बार पत्र लिखकर जानकारी दी जा चुकी है और लगातार पत्राचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही सर्वर ठीक होता है, आवेदकों के लंबित काम पूरे कर दिए जाते हैं।