Lucknow में सड़क विवाद के कारण लगा लंबा जाम, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के काफिले को हुई परेशानी
UP/Lucknow: सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार शाम को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने सड़क पर भारी जाम लगा दिया। इस विवाद की वजह से सड़क इतनी जाम हो गई कि वहां से गुजर रहे पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के काफिले की रफ्तार भी थम
UP/Lucknow: सरोजनीनगर इलाके में मंगलवार शाम को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े ने सड़क पर भारी जाम लगा दिया। इस विवाद की वजह से सड़क इतनी जाम हो गई कि वहां से गुजर रहे पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के काफिले की रफ्तार भी थम गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रैफिक को दोबारा शुरू कराया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास हुई। सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले बबलू प्रजापति अपने साथी सुशील के साथ ब्रेड की डिलीवरी करके लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उन्हें रोका और आरोप लगाया कि उनके लोडर ने बाइक को टक्कर मारी है। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवारों ने लोडर चालक और उनके साथी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस हमले में बबलू के साथी सुशील के सीने पर ब्लेड से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने सुशील का मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबियां और कुछ नकदी भी छीन ली। इस हंगामे और सड़क पर खड़े लोडर की वजह से ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया, जिससे पूर्व राष्ट्रपति के काफिले को भी बाधा आई।
सरोजनीनगर के इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम खुलवाया और पूर्व राष्ट्रपति के काफिले को सुरक्षित रास्ता दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर खड़े लोडर को हटाया गया। एसएचओ राजदेव राम प्रजापति ने पुष्टि की है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिल चुकी है और मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।