Lucknow में सड़क हादसे में UP-TET की परीक्षार्थी महिला की मौत, पति की हालत गंभीर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के BBD इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यूपी-टीईटी (UP-TET) की परीक्षा देने जा रही 26 साल की स्मृति की मौत हो गई।
Lucknow: राजधानी लखनऊ के BBD इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे यूपी-टीईटी (UP-TET) की परीक्षा देने जा रही 26 साल की स्मृति की मौत हो गई। हादसे में उनके पति अतुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, स्मृति का एग्जाम सेंटर अयोध्या में था और वह सुबह करीब 5 बजे अपने पति के साथ बाइक से वहां के लिए निकली थीं। जैसे ही वह Mercedes Cut, BBD के पास पहुँचीं, एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी, जिसके बाद BBD पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने स्मृति को मृत घोषित कर दिया।
स्मृति के पिता देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि उनकी बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और उसकी शादी इसी साल 26 फरवरी 2026 को हुई थी। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। BBD इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बस और ड्राइवर की पहचान की जा सके।
फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में भर्ती अतुल कुमार की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें अभी तक पत्नी की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।