Lucknow में सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, UP-TET परीक्षा देने जा रही थी स्मृति
Lucknow: राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 साल की नवविवाहिता स्मृति की जान चली गई। स्मृति अपने पति के साथ बाइक से UP-TET की परीक्षा देने अयोध्या जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार निजी बस ने उन्हें पी
Lucknow: राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 साल की नवविवाहिता स्मृति की जान चली गई। स्मृति अपने पति के साथ बाइक से UP-TET की परीक्षा देने अयोध्या जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार निजी बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
यह हादसा सुबह करीब 5 बजे बीबीडी (BBD) इलाके के मर्सिडीज कट के पास हुआ। स्मृति और उनके पति अतुल कुमार बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही निजी बस ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्मृति सड़क पर गिर गईं और बस चालक उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।
बीबीडी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने स्मृति को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे पति अतुल कुमार गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने अतुल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अभी तक स्मृति की मौत की खबर नहीं दी है।
पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार बस चालक और बस की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्मृति की शादी इसी साल 26 फरवरी को सैरपुर निवासी अतुल कुमार से हुई थी।