Lucknow में सड़क हादसे में कंटेनर चालक की मौत, खड़े वाहन से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

Lucknow: राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े दूसरे कंटेनर में जा घुसा, जिससे चालक की जान चली गई। यह हादसा चिलौली किसान पथ के अंडरपास पर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर सड़क किनारे खड़े दूसरे कंटेनर में जा घुसा, जिससे चालक की जान चली गई। यह हादसा चिलौली किसान पथ के अंडरपास पर करीब रात 1:30 बजे हुआ।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय संदीप त्रिवेदी के रूप में हुई है, जो फतेहपुर के माझी गांव के रहने वाले थे। संदीप पतंजलि कंपनी का कंटेनर चला रहे थे, जिसमें दालमोठ लदा हुआ था। जिस वाहन से उनकी टक्कर हुई, वह सड़क किनारे खड़ा था और उसमें मोटरसाइकिलें लदी थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संदीप का केबिन दूसरे कंटेनर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि शव को बाहर निकालने के लिए जेसीबी बुलडोजर की मदद लेनी पड़ी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को निकाला जा सका। पुलिस का अनुमान है कि चालक संदीप त्रिवेदी को गाड़ी चलाते समय झपकी आई होगी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना की वजह से किसान पथ पर काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात को फिर से सुचारु कराया। संदीप के परिवार में उनकी पत्नी आरती, दो बेटे, एक बेटी और चचेरा भाई अमन हैं, जिनके लिए यह खबर गहरे सदमे की तरह आई है।