Lucknow के RMLIMS में एमबीबीएस इंटर्न का जोरदार प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग
Lucknow: लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में एमबीबीएस इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। 3 अगस्त 2026 को इंटर्न संस्थान के परिसर के अंदर और बाहर इकट्ठा हुए
Lucknow: लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में एमबीबीएस इंटर्न ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। 3 अगस्त 2026 को इंटर्न संस्थान के परिसर के अंदर और बाहर इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें मिलने वाला वर्तमान भत्ता बहुत कम है और इसमें बढ़ोतरी होना जरूरी है।
इंटर्न की मुख्य मांग है कि उनके वर्तमान स्टाइपेंड को, जो अभी 390 रुपये प्रतिदिन या 12,000 रुपये प्रति माह है, बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिदिन या 30,000 रुपये प्रति माह किया जाए। डॉक्टरों ने अन्य राज्यों के साथ तुलना करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में स्टाइपेंड बहुत कम है। उनके मुताबिक केरल में 43,000 रुपये, पश्चिम बंगाल में 44,000 रुपये, दिल्ली में 35,000 रुपये और कर्नाटक में 32,000 रुपये स्टाइपेंड मिलता है। इसी तरह ओडिशा में 28,000 रुपये और बिहार में 27,000 रुपये दिए जा रहे हैं।
इस आंदोलन को ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AIMSA) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने अपना समर्थन दिया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी देशभर में एक समान स्टाइपेंड नीति लागू करने की वकालत की है। इंटर्न ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से इस मामले में दखल देने की अपील की है।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शन कर रहे इंटर्न को अनुपस्थित (Absent) मार्क किया जा रहा है। फिलहाल इंटर्न का कहना है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।