Lucknow में सड़क हादसे में मिड-डे मील वाहन को डंपर ने मारी टक्कर, सहायक घायल

Lucknow: लखनऊ के रिंग रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने मिड-डे मील ले जा रहे ‘छोटे हाथी’ वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से वाहन में रखा बच्चों का भोजन सड़क

Lucknow: लखनऊ के रिंग रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने मिड-डे मील ले जा रहे ‘छोटे हाथी’ वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से वाहन में रखा बच्चों का भोजन सड़क पर बिखर गया और वाहन का सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह दुर्घटना ककोरी इलाके में हुई। हादसे में घायल सहायक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। 35 वर्षीय राहुल, महादेव का पुत्र है और सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गद्दीमनखेड़ा का रहने वाला है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे हाथी वाहन को काफी नुकसान पहुंचा और बच्चों के लिए जा रहा खाना सड़क पर फैल गया।