Lucknow में रिंग रोड पर हादसा, पहिया बदल रहे फल व्यापारी को कार ने कुचला, मौत

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा कोतवाली इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रिंग रोड पर अपनी गाड़ी का पंचर ठीक कर रहे एक फल व्यापारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यापारी की जान चली गई और आरोपी ड्

Lucknow: राजधानी के दुबग्गा कोतवाली इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां रिंग रोड पर अपनी गाड़ी का पंचर ठीक कर रहे एक फल व्यापारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यापारी की जान चली गई और आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 29 जून 2026 की है। 39 साल के रामनिवास, जो पेशे से फल व्यापारी थे, रिंग रोड पर अपनी पिकअप गाड़ी का पहिया बदल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुबग्गा के इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि कार चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।