Lucknow में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कार लूटने की कोशिश, ऑटो में लगाई थी स्कूल बस की फर्जी नंबर प्लेट

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज से दिनदहाड़े कार लूटने का प्रयास किया गया. बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक ऑटो का इस्तेमाल किया और उस पर स्कूल बस की फर्जी न

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज से दिनदहाड़े कार लूटने का प्रयास किया गया. बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक ऑटो का इस्तेमाल किया और उस पर स्कूल बस की फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

यह घटना 4 जून 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे की है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के सेवानिवृत्त न्यायाधीश S.N. Agnihotri जब अपनी कार से जा रहे थे, तब जनेश्वर मिश्र अंडरपास के पास बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया. एक ऑटो और दो बाइक सवार साथियों ने उनका रास्ता रोका और जबरन कार का दरवाजा खोलकर उनके साथ अभद्रता की. बदमाशों ने कार और नकदी लूटने की कोशिश की, लेकिन आसपास भीड़ को आता देख वे वहां से भाग निकले. भागते समय उन्होंने एक बार फिर जज की कार को रोकने का प्रयास किया.

जांच में यह बात सामने आई कि वारदात में इस्तेमाल हुए ऑटो पर जानकीपुरम के एक निजी स्कूल की बस की नंबर प्लेट लगी थी. न्यायाधीश ने इस घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम और पुलिस कमिश्नर के पीआरओ को दी थी. सुशांत गोल्फ सिटी और नीलमथा चौकी पुलिस ने कार में लगे कैमरे की फुटेज और आरोपियों की तस्वीरें भी जुटाई हैं.

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि गोमतीनगर थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं. हालांकि, इस मामले में शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में देरी होने का आरोप भी लगाया गया है.