Lucknow में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस की छापेमारी, 35 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति और 22 किलो सोना-चांदी बरामद

UP/Lucknow : लखनऊ के अलीगंज इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी के घर पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई है। रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के घर से करोड़ों की नकदी और भारी मात्रा में सोना-चांद

UP/Lucknow : लखनऊ के अलीगंज इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड अधिकारी के घर पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई है। रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के घर से करोड़ों की नकदी और भारी मात्रा में सोना-चांदी मिला है। 7 और 8 जुलाई को हुई इस छापेमारी ने सबको हैरान कर दिया है।

विजिलेंस टीम ने जब चंद्रलोक कॉलोनी स्थित ललित कुमार के आवास की तलाशी ली, तो उन्हें घर के अलग-अलग कोनों, दीवारों और बिस्तरों में छिपाकर रखे गए 1.62 करोड़ रुपये नकद मिले। इसके अलावा घर से 13 किलोग्राम सोना और 9 किलोग्राम चांदी के बिस्कुट और गहने जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जांच में सामने आया कि ललित कुमार ने अपनी कमाई से कहीं ज्यादा संपत्ति बना ली थी। अधिकारियों को लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालागंज जैसे कई इलाकों में मकान और प्लॉट के कागज मिले हैं। इसके साथ ही बाराबंकी और रायबरेली में खेती की जमीन और नोएडा में फ्लैट की बुकिंग के दस्तावेज भी मिले हैं।

बरामदगी का विवरण अनुमानित मूल्य/मात्रा
कुल बेहिसाब संपत्ति लगभग 35 करोड़ रुपये
नकद राशि 1.62 करोड़ रुपये
सोना और चांदी 22 किलोग्राम (कीमत 20 करोड़)
अचल संपत्ति और निवेश 14 करोड़ रुपये से अधिक
वाहन Innova और i-20 कारें
अन्य एक रिवॉल्वर और कीमती सामान

ललित कुमार आगरा में तैनात थे और साल 2025 में रिटायर हुए थे। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(b) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साल 2020 में एक जांच में पाया गया था कि उनकी वैध आय 93 लाख रुपये थी, लेकिन उन्होंने 1.62 करोड़ रुपये खर्च किए थे। डीजीपी और विजिलेंस निदेशक राजीव कृष्ण ने इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम को 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।