Lucknow के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में मॉर्निंग वॉक अब मुफ्त, सुबह 5 से 8 बजे तक नहीं लगेगा टिकट

Lucknow: लखनऊ के बसंतकुंज योजना में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब सुबह की सैर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने फैसला किया है कि सुबह के समय यहां आने वाले लोगों से अब कोई प्रवेश शुल्क नहीं

Lucknow: लखनऊ के बसंतकुंज योजना में स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब सुबह की सैर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने फैसला किया है कि सुबह के समय यहां आने वाले लोगों से अब कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।

LDA द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सुबह 5 बजे से 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यह नियम 20 जून, 2026 से लागू कर दिया गया है। इस फैसले से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो रोजाना सेहत बनाने के लिए मॉर्निंग वॉक के लिए यहां आते हैं। अब उन्हें सुबह के समय टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी।