Lucknow के राजाजीपुरम में पड़ोसियों पर मारपीट और जातिसूचक गालियों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
UP/Lucknow : राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। राजाजीपुरम के जलालपुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है
UP/Lucknow : राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है। राजाजीपुरम के जलालपुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने ही पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया।
जानकारी के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने स्थानीय पुलिस की शरण ली और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।