Lucknow में बहू से दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना का आरोपी ससुर गिरफ्तार, रेलवे में था इंजीनियर

Lucknow: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी ही बहू के साथ गलत काम करने और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप है। पकड़ा गया आरोपी रेलवे विभाग में एक बड़े पद पर तैनात था और काफी सम

Lucknow: लखनऊ के मड़ियांव इलाके में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी ही बहू के साथ गलत काम करने और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप है। पकड़ा गया आरोपी रेलवे विभाग में एक बड़े पद पर तैनात था और काफी समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 58 साल के मुकेश कुमार तिवारी के रूप में हुई है। वह रेलवे विभाग में सीनियर सेक्शन इंजीनियर (Senior Section Engineer) के पद पर काम करता है। उस पर अपनी बहू के साथ दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगे हैं।

मड़ियांव थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मुकेश कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।