Lucknow में दीवार गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत, बारिश से जर्जर हुआ था पुराना मकान

Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ खड़ौहां गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 12 साल के बच्चे पर कच्ची दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई जब लगातार हो

Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ खड़ौहां गांव में घर के बाहर खेल रहे एक 12 साल के बच्चे पर कच्ची दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई जब लगातार हो रही बारिश की वजह से एक पुराने मकान की दीवार ढह गई।

मृतक बच्चे की पहचान शिवा के रूप में हुई है, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, शिवा अपने बड़े पापा चौधरी के घर के बाहर अपने ममेरे भाई कृष्णा के साथ खेल रहा था। अचानक जर्जर हो चुकी कच्ची दीवार गिर पड़ी और शिवा उसके नीचे दब गया। इस हादसे में उसका ममेरा भाई कृष्णा बाल-बाल बच गया।

शिवा के पिता सुनील राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिवार में उसकी मां रामदेवी, दो भाई साहिल और विकास और एक बड़ी बहन शालिनी है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है, हालांकि अभी तक घरवालों की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।