Lucknow में रहीमाबाद सर्विस रोड की हालत खस्ता, गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान

Lucknow: लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रहीमाबाद क्षेत्र की सर्विस रोड इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Lucknow: लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रहीमाबाद क्षेत्र की सर्विस रोड इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है क्योंकि इन गड्ढों में पानी भर जाता है।

सड़क की इस खराब हालत की वजह से राहगीरों का आवागमन मुश्किल हो गया है। जलभराव के कारण वाहन चालकों को अंदाजा नहीं मिल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस समस्या को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।