Lucknow के रहीमाबाद में युवक को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, 40 साल पुरानी चुनावी रंजिश में हुआ विवाद
Lucknow/Rahimabad: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में शुक्रवार को एक युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। यह पूरा मामला दो परिवारों के बीच करीब 40 साल पुरानी चुनावी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में त्वर
Lucknow/Rahimabad: लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में शुक्रवार को एक युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। यह पूरा मामला दो परिवारों के बीच करीब 40 साल पुरानी चुनावी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब सिसवारा गांव के रहने वाले विवेक पांडे और समीर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि जब विवाद शांत हुआ और विवेक अपनी बाइक से वहां से जाने लगा, तो समीर ने स्कॉर्पियो गाड़ी से उसका पीछा किया। आरोपी ने पांडेखेड़ा गांव तक विवेक की बाइक में टक्कर मारी और उसे कुचलने की कोशिश की। बताया गया है कि इस दौरान गाड़ी में समीर के पिता हबीब भी सवार थे, जो थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं और उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
घटना के बाद पीड़ित विवेक पांडे ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर जानकारी दी कि उन पर गोली चलाई गई है। सूचना मिलते ही रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की, तो पाया कि गोली चलने की खबर गलत थी। हालांकि, गाड़ी से टक्कर मारने की बात सामने आई। पुलिस ने विवेक के पिता प्रेम शंकर की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी समीर को हिरासत में ले लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।