Lucknow में पुलिस ने बिहार के लापता शख्स को परिवार से मिलवाया, 10 दिन से था लापता

Lucknow: रहीमाबाद पुलिस ने एक बड़ी इंसानियत दिखाते हुए बिहार के एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिवार से मिलवा दिया है। यह व्यक्ति पिछले 10 दिनों से अपने घर से लापता था और भटकते हुए लखनऊ पहुंच गया था। पुलिस की तत्पर

Lucknow: रहीमाबाद पुलिस ने एक बड़ी इंसानियत दिखाते हुए बिहार के एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को उसके परिवार से मिलवा दिया है। यह व्यक्ति पिछले 10 दिनों से अपने घर से लापता था और भटकते हुए लखनऊ पहुंच गया था। पुलिस की तत्परता की वजह से वह सुरक्षित अपने घर वापस जा सका।

मामला तब सामने आया जब रविवार को रहीमाबाद पुलिस को फोन पर जानकारी मिली कि ग्राम रसूलाबाद में एक अज्ञात व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा है। वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था और अपनी सही पहचान नहीं बता पा रहा था। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक करन सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और उस व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया।

पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने के लिए जांच शुरू की, जिससे पता चला कि वह बिहार का रहने वाला है और काफी समय से अपने परिवार से अलग था। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए उसके परिजनों से संपर्क साधा और उसे सुरक्षित रूप से परिवार के हवाले कर दिया।