Lucknow में रहीमाबाद पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त अमर सिंह गिरफ्तार

Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रहीमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह

Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रहीमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त अमर सिंह को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप है।