Lucknow में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, रहीमाबाद पुलिस ने 2 चोर पकड़े, 5 बाइक बरामद

Lucknow: रहीमाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इलाके में सक्रिय शातिर चोरों के गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच

Lucknow: रहीमाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इलाके में सक्रिय शातिर चोरों के गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये चोर काफी शातिर तरीके से गाड़ियां चोरी करते थे। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई पांचों बाइक अलग-अलग जगहों से चोरी की गई थीं। पुलिस अब इन मोटरसाइकिलों के असली मालिकों का पता लगाकर उन्हें सौंपने की तैयारी कर रही है।

इस मामले में एक तीसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा, जिससे चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।