Lucknow के रहीमाबाद में पहली बारिश ने खोली NHAI की पोल, इंडियन बैंक के सामने सड़क पर हुए गहरे गड्ढे
Lucknow/Rahimabad : लखनऊ के रहीमाबाद कस्बे में पहली ही बरसात ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरनाम सिंह मार्केट स्थित Indian Bank के सामने National Highways Authority of India (NHAI) की सड़क पर गहरे
Lucknow/Rahimabad : लखनऊ के रहीमाबाद कस्बे में पहली ही बरसात ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरनाम सिंह मार्केट स्थित Indian Bank के सामने National Highways Authority of India (NHAI) की सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और लोग जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
सड़क की यह हालत देखकर स्थानीय लोग निर्माण कार्य की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है कि लखनऊ क्षेत्र में NHAI के प्रोजेक्ट्स में लापरवाही के मामले सामने आते रहे हैं। हाल ही में Lucknow-Kanpur Expressway पर भी सड़क धंसने जैसी समस्या देखी गई थी, जिसके बाद NHAI ने सख्त कदम उठाए थे।
एक्सप्रेसवे पर हुई गड़बड़ी के बाद NHAI ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की है। निर्माण कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर विवेक कुमार गुप्ता, इंडिपेंडेंट इंजीनियर सुरेंद्र कुमार और रेजिडेंट इंजीनियर यतेंद्र कुमार को प्रोजेक्ट से हटा दिया गया है। इन अधिकारियों को अगले दो साल तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), NHAI या NHAIDCL के किसी भी प्रोजेक्ट में काम करने से रोक दिया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क की परतों के बीच सही बॉन्डिंग न होना, घटिया क्वालिटी के एडहेसिव का इस्तेमाल और निर्माण के दौरान नमी का आना ऐसी समस्याओं का मुख्य कारण होता है। अक्सर सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनियों को प्रोजेक्ट मिलने से अर्थवर्क और ड्रेनेज सिस्टम जैसे जरूरी कामों में कटौती की जाती है, जिससे पहली बारिश में ही सड़कें खराब हो जाती हैं।