Lucknow में शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Lucknow/Rahimabad : लखनऊ के रहीमाबाद इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के अंहिंडर गांव में बुधवार सुबह एक 24 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर के ही एक कमरे में फांसी के फं

Lucknow/Rahimabad : लखनऊ के रहीमाबाद इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के अंहिंडर गांव में बुधवार सुबह एक 24 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके घर के ही एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। मृतका की शादी को अभी केवल 6 महीने ही हुए थे। घर वालों ने जब कमरे में देखा तो महिला का शव लटका मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की गई।