Lucknow में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और दो कारें बरामद

Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में चार बीघा जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हथियार और दो कारें बरामद की

Lucknow: राजधानी के रहीमाबाद इलाके में चार बीघा जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से हथियार और दो कारें बरामद की हैं। यह पूरा विवाद कई दशकों पुराना बताया जा रहा है।

घटना 1 जुलाई 2026 को रहीमाबाद के गोपालपुर गांव में हुई थी। विवाद हीरालाल के परिवार और श्यामकली, अनिल यादव समेत अन्य लोगों के बीच था। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गई, उस पर पहले से ही मुकदमा चल रहा था। इसी बीच श्यामकली ने कथित तौर पर वह जमीन अनिल यादव को बेच दी थी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

फायरिंग और मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 9-10 लोग घायल हुए। हीरालाल पक्ष से कुसुमा और दूसरे पक्ष से अनिल यादव की हालत गंभीर थी, जिन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हालांकि, एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाने का आरोप लगाया था, लेकिन पुलिस ने किसी को गोली लगने की बात से इनकार किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी Twinkle Jain और रहीमाबाद इंस्पेक्टर Arun Kumar Trigunayak ने मौके पर जाकर जांच की। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा और पिस्तौल का कवर बरामद किया है। घनश्याम की बेटी की शिकायत पर तीन नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।