Lucknow में पति-पत्नी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्ष भिड़े और 7 लोग घायल
Lucknow/Rahimabad : लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक पारिवारिक झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और खून-खराबे तक पहुंच गया। अहमदाबाद कटौली गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे लोग आपस में भिड़ गए, जिसमे
Lucknow/Rahimabad : लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में एक पारिवारिक झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और खून-खराबे तक पहुंच गया। अहमदाबाद कटौली गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ और दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए।
पूरी घटना 15 जुलाई 2026 की है। जानकारी के मुताबिक, इमरान और एमन की शादी 4 मई 2026 को हुई थी। एमन के पिता मोहम्मद नफीस का आरोप है कि ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की थी। नफीस के अनुसार, 14 जुलाई को इमरान और उसकी मां ने मामला सुलझाने के लिए उन्हें बुलाया था, लेकिन जब वे अहमदाबाद कटौली पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद शफी ने अलग कहानी बताई है। उनका आरोप है कि एमन के पिता मोहम्मद नफीस, उनका भाई और करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस झड़प में दोनों तरफ से सात लोग चोटिल हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि रहीमाबाद थाने में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। फिलहाल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।