Lucknow में चार साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Lucknow: रहीमाबाद के एक गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक युवक ने चार साल की मासूम बच्ची को उसके घर से अगवा किया और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद गांव में

Lucknow: रहीमाबाद के एक गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां एक युवक ने चार साल की मासूम बच्ची को उसके घर से अगवा किया और करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद गांव में काफी तनाव रहा, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने उसे चुपचाप उठा लिया। जब परिवार वालों की नींद खुली और बच्ची बिस्तर पर नहीं मिली, तो उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव वालों और परिजनों ने खोजबीन करते हुए आरोपी को एक तालाब के पास बच्ची के साथ देख लिया।

गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ से बचाया और उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई।

रहीमाबाद इंस्पेक्टर Arun Kumar ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान Amit उर्फ Rajneesh उर्फ Krishna के रूप में हुई है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से सात केस दर्ज हैं। साल 2022 में उस पर Goonda Act के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है।

इस मामले में ADCP North Twinkle Jain और ACP Malihabad ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।