Lucknow में दरोगा की बेटी ने की आत्महत्या, IAS बनने के लिए UPSC की तैयारी कर रही थी युवती

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दरोगा की 21 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती IAS अधिकारी बनने का सपना देख रही थी और इसके लिए UPSC की

Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दरोगा की 21 साल की बेटी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती IAS अधिकारी बनने का सपना देख रही थी और इसके लिए UPSC की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता ओम प्रकाश सोनकर पुलिस विभाग में PSI के पद पर तैनात हैं और उनकी पोस्टिंग बंथरा थाने में है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।