Bihar पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरतभूषण तिवारी के लिए Lucknow में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Lucknow: बिहार पुलिस द्वारा किए गए एक एनकाउंटर में मारे गए 28 वर्षीय युवक भरतभूषण तिवारी को याद करते हुए लखनऊ में एक श्रद्धांजलि सभा हुई। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सनातनी युवा वाहिनी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, ज
Lucknow: बिहार पुलिस द्वारा किए गए एक एनकाउंटर में मारे गए 28 वर्षीय युवक भरतभूषण तिवारी को याद करते हुए लखनऊ में एक श्रद्धांजलि सभा हुई। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर सनातनी युवा वाहिनी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
यह पूरा मामला बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का है। 17 जून 2026 को पुलिस मुठभेड़ के दौरान भरतभूषण तिवारी की मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि भरतभूषण ने अवैध पिस्तौल से फायरिंग की थी, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में गोली चलाई गई। वहीं, मृतक के परिवार का आरोप है कि भरत ने सरेंडर कर दिया था, फिर भी उसे मार दिया गया।
इस घटना के बाद विवाद इतना बढ़ा कि बिहार सरकार ने अब इसकी न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इस मामले की जांच करेंगे। पुलिस विभाग ने भी एक थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद हुई, जिसमें एक हथियारबंद व्यक्ति पुलिस की तरफ पिस्तौल ताने हुए दिख रहा था और पुलिस पर समय पर एक्शन न लेने के आरोप लगे थे।
इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। भाजपा नेता अश्विनी चौबे और बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए जांच की मांग की है। पटना हाईकोर्ट में भी एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें सीबीआई जांच की मांग की गई है। फिलहाल युवाओं और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।