Lucknow में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, आसपा और CJP कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

UP/Lucknow : लखनऊ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। शहर के इको गार्डन और हजरतगंज जैसे इलाकों में अलग-अलग छात्र संगठन और युवा दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पेपर ली

UP/Lucknow : लखनऊ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। शहर के इको गार्डन और हजरतगंज जैसे इलाकों में अलग-अलग छात्र संगठन और युवा दल विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पेपर लीक और छात्रों के साथ हो रही कार्रवाई को लेकर युवाओं में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

23 जुलाई को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा। जब ये लोग विधानसभा और राजभवन की तरफ मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की भी हुई।

वहीं 24 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर के सभी जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। नीट पेपर लीक मामले में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में युवाओं को शामिल होने के लिए कहा गया है। इस विरोध प्रदर्शन का असर दिल्ली में भी दिखा, जहां सुरक्षा कारणों से 17 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए।

इस पूरे मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने अभी तक उनसे बातचीत के लिए कोई संपर्क नहीं किया है और प्रधानमंत्री द्वारा फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा को उन्होंने नाकाफी बताया। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार युवाओं से बात करने के लिए तैयार है और यह चर्चा उनके कार्यालय या आवास पर हो सकती है।

प्रदर्शनों में मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी, CJP, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA), समाजवादी पार्टी (छात्र सभा) और NSUI जैसे संगठन शामिल हैं। प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।