Lucknow में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, शूटरों की व्यवस्था कराने वाला 1 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी लखनऊ के PGI इलाके में हुए प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। UP STF ने इस मामले में शूटरों की व्यवस्था करने वाले मुख्य आरोपी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी

Lucknow: राजधानी लखनऊ के PGI इलाके में हुए प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। UP STF ने इस मामले में शूटरों की व्यवस्था करने वाले मुख्य आरोपी गंगाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसे पुलिस ने रविवार देर रात आलमगढ़ बस स्टैंड के पास से दबोचा।

इस वारदात में गंगाराम यादव की भूमिका काफी अहम थी। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके ड्राइवर मुकर्रबिन उर्फ मुबीन के कहने पर शूटरों का इंतजाम किया था। उसने साजिशकर्ताओं और हत्यारे शूटरों के बीच डील कराने का काम किया था।

बता दें कि यह पूरा मामला 27 मई 2026 का है, जब कल्ही पश्चिम बाजार के PGI इलाके में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में PGI पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 291/2026 दर्ज की गई थी। पुलिस ने पहले ही मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके ड्राइवर मुबीन को गिरफ्तार कर लिया था। दिनेश कुमार यादव के पास से चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई थीं, जिनका इस्तेमाल शूटरों से मिलने और रेकी करने के लिए किया गया था।

STF ASP दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गंगाराम को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। अब उसकी पूछताछ के आधार पर उन शूटरों और अन्य मददगारों की तलाश की जा रही है जिन्होंने सीधे तौर पर हत्या को अंजाम दिया। ADCP साउथ रल्लापल्ली वसंत कुमार ने भी पहले ही साफ किया था कि पुलिस की कई टीमें शूटरों की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस कमिश्नर ने इस केस में शूटरों और बिचौलिए गंगाराम के लिए एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा था।