Lucknow में निजी कॉलेज के दो छात्रों का अपहरण, 20 हजार रुपए ट्रांसफर कराए, 2 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने निजी कॉलेज के दो छात्रों का अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने डरा-धमकाकर उनसे ऑनलाइन तरीके से 20 हजार रुपए ट्रांसफर कराए। हालांकि, पुलिस ने मामले में बहुत तेजी दिखाई और घ
Lucknow: राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने निजी कॉलेज के दो छात्रों का अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने डरा-धमकाकर उनसे ऑनलाइन तरीके से 20 हजार रुपए ट्रांसफर कराए। हालांकि, पुलिस ने मामले में बहुत तेजी दिखाई और घटना के महज दो घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
यह पूरी घटना 7 जुलाई 2026 की है। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने दो युवकों को अगवा किया और उनसे पैसों की मांग की। डर के मारे छात्रों ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए 20 हजार रुपए आरोपियों को भेज दिए। घटना की जानकारी मिलते ही बीबीडी थाना पुलिस एक्शन में आई और छापेमारी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की जिससे मामला और आगे नहीं बढ़ा।