Lucknow के सिनेमा हॉल में सीट विवाद पर बवाल, फिल्म खत्म होते ही चले लात-घूंसे
Lucknow: राजधानी लखनऊ के प्रतिभा हॉल में फिल्म देखने गए लोगों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि फिल्म खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के कारण सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच
Lucknow: राजधानी लखनऊ के प्रतिभा हॉल में फिल्म देखने गए लोगों के बीच सीट को लेकर झगड़ा हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि फिल्म खत्म होने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के कारण सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद महिलाओं में काफी डर देखा गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन की है। हॉल में सीट पर बैठने को लेकर दो गुटों में बहस शुरू हुई थी। फिल्म के दौरान यह तनाव बना रहा और जैसे ही फिल्म खत्म हुई, दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला लात-घूंसों तक पहुंच गया।
इस हंगामे के दौरान सिनेमा हॉल में मौजूद लोग घबरा गए और महिलाओं के बीच दहशत का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें मारपीट होते हुए दिख रही है। इस घटना के बाद हॉल परिसर में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही।