Lucknow में आज कई इलाकों की बिजली रहेगी गुल, रखरखाव के चलते घंटों नहीं आएगी लाइट, चेक करें लिस्ट

Lucknow: लखनऊ के निवासियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती होने वाली है। बिजली विभाग ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को रखरखाव के काम के लिए अलग-अलग समय पर पावर कट का शेड्यू

Lucknow: लखनऊ के निवासियों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती होने वाली है। बिजली विभाग ने शनिवार, 1 अगस्त 2026 को रखरखाव के काम के लिए अलग-अलग समय पर पावर कट का शेड्यूल जारी किया है। अधिशासी अभियंता धीरज यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य की वजह से यह कटौती जरूरी है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें ताकि उन्हें परेशानी न हो। कटौती का समय और प्रभावित इलाके नीचे दी गई तालिका में देखें।

इलाका/उपकेंद्र समय प्रभावित क्षेत्र
गोमतीनगर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशालखंड-3, 4 और 5
गोमतीनगर दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक सीएसआई टॉवर, नाबार्ड और विपिनखंड
गोमतीनगर सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक विशालखंड-1, 2 और डिगडिगा
कपूरथला सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रगति बाजार, आरिफ चैंबर, सेक्टर-एफ, सेक्टर-ए, शिवानी प्लाजा, चंद्रलोक टावर, तिकोना पार्क और अवाम-2
महानगर सुभाष पार्क सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सेक्टर-ए महानगर, पुराना महानगर, गोपालपुरवा और गोल मार्केट
रेजीडेंसी दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक सिटी स्टेशन, बुलंद बाग, माथुर कंपाउंड, जगत नारायण रोड, लक्ष्मण प्रसाद रोड
रेजीडेंसी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मशकगंज, हामिद रोड और मुर्गखाना
विभूति खंड सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई निजी प्रतिष्ठान
विराजखंड सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विनम्र खंड-1 व 3, एमिटी स्कूल और तखवा गांव

बिजली कटौती के साथ-साथ विभाग बिजली चोरी रोकने पर भी सख्त है। लेसा और विजिलेंस की टीम ने अमौसी, गोमतीनगर और अर्जुनगंज में चेकिंग अभियान चलाया है, जिसमें मीटर बाईपास करने वालों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

राहत की बात यह है कि पावर कारपोरेशन ने बिजली बिल की समस्याओं के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष कैंप लगाने का फैसला किया है। इन कैंपों में बिल सुधार और स्मार्ट ऐप से जुड़ी शिकायतों का मौके पर समाधान होगा। साथ ही, लखनऊ में नोएडा की तर्ज पर नई व्यवस्था लागू की जा रही है जिससे ट्रांसफार्मर खराब होने पर 5-10 मिनट में बिजली बहाल हो सकेगी। लेसा का लक्ष्य 2031 तक शहर में 24 घंटे बिना रुकावट बिजली देना है।