Lucknow में बिजली कटौती पर बवाल, Raebareli Road जाम कर प्रदर्शन, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
Lucknow: राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी और बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। रविवार को रायबरेली रोड पर नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही P
Lucknow: राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी और बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान हैं। रविवार को रायबरेली रोड पर नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर अपना विरोध जताया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही PGI इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया।
शहर में बिजली की समस्या अब हिंसक रूप लेने लगी है। 28 जून को चिनहट इलाके में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने पावर हाउस पर धावा बोल दिया और कर्मचारियों की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। वहीं, एक अन्य घटना में बिजली संकट से गुस्साए लोगों ने एक Junior Engineer (JE) का 13 किलोमीटर तक पीछा किया। इससे पहले 22 मई को उट्रेठिया अंडरपास के पास सड़क जाम करने वाले करीब 150 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
बिजली विभाग के अनुसार, शकुंतला मिश्रा सब-सेंटर पर ओवरलोड की वजह से बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। अमौसी जोन के चीफ इंजीनियर राम कुमार ने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए एक हफ्ते के भीतर नया 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहीं, UPPCL के मैनेजिंग डायरेक्टर नीतीश कुमार और MVVNL की एमडी रिया केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदला जाए और बिजली आपूर्ति सुचारू रखी जाए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए MVVNL ने 19 जिलों के बिजली कर्मचारियों की छुट्टियां 31 जुलाई 2026 तक रद्द कर दी हैं। प्रशासन ने शहर के 31 संवेदनशील सब-स्टेशनों पर PAC के जवानों की तैनाती की है ताकि तोड़फोड़ को रोका जा सके और मरम्मत का काम बिना किसी बाधा के पूरा हो सके। सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने भी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर बिजली वितरण प्रणाली में सुधार की मांग की है।