Lucknow में कल कई इलाकों की बिजली रहेगी गुल, मरम्मत के काम की वजह से कटेगी सप्लाई
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। UPPCL द्वारा मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाना है, जिसकी वजह से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पावर कट होगा। लोगों को सलाह दी ग
Lucknow: राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। UPPCL द्वारा मरम्मत और रखरखाव का काम किया जाना है, जिसकी वजह से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पावर कट होगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे समय का ध्यान रखें ताकि उन्हें परेशानी न हो।
UP के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि गर्मी की वजह से इस साल बिजली की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि लोगों को बिना किसी रुकावट के बिजली मिले। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलों में मेंटेनेंस का काम तेज किया गया है।
शहर के जिन इलाकों में बिजली कटौती होगी, उनकी जानकारी नीचे दी गई है। Maruti Puram, Sanjay Gandhi Puram और Indiranagar के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं GTI सब-सेंटर के अंतर्गत आने वाले Grain Market, Latush Road और Nexon Market में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी।