Lucknow में मतदान केंद्रों का होगा रेशनलाइजेशन, 4 जुलाई को जारी होगी ड्राफ्ट सूची
Lucknow: आगामी चुनावों की तैयारी के लिए लखनऊ में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन यानी संभाजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की ड्राफ्ट सूची जारी की जाएगी।
Lucknow: आगामी चुनावों की तैयारी के लिए लखनऊ में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन यानी संभाजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक 4 जुलाई को मतदेय स्थलों की ड्राफ्ट सूची जारी की जाएगी। इस सूची के आने के बाद राजनीतिक दल तय समय के अंदर अपने सुझाव और आपत्तियां दे सकेंगे।
यह पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ‘मैनुअल ऑन पोलिंग स्टेशंस, अक्टूबर-2022’ के नियमों के तहत की जा रही है। प्रशासन का मुख्य फोकस उन मतदान केंद्रों पर है जहां 1200 से ज्यादा मतदाता हैं। ऐसे केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा ताकि वोट डालने आने वाले लोगों को आसानी हो और भीड़ कम हो सके।
इस काम में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका है। साथ ही राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंट (BLAs) से भी इस प्रक्रिया में सहयोग लिया जा रहा है।
बता दें कि यह अभियान केवल लखनऊ तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहा है। हाल ही में 1 जुलाई को एटा में जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर 1200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों पर चर्चा की। इसी तरह 30 जून को गोरखपुर में भी उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बूथों के विभाजन और पुनर्गठन पर सुझाव मांगे गए थे।