Lucknow में घर से निकले दरोगा 4 दिन से लापता, सुराग मिलते ही वाराणसी पहुंची पुलिस टीम

Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर थाने में तैनात दरोगा आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त से लापता हैं। वह दोपहर करीब 12:45 बजे अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह थाने जा रहे हैं, लेकिन तब से उनका कोई पता नहीं चला है। मामले की गंभीरत

Lucknow: राजधानी के इंदिरानगर थाने में तैनात दरोगा आनंद कुमार मिश्रा 11 अगस्त से लापता हैं। वह दोपहर करीब 12:45 बजे अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वह थाने जा रहे हैं, लेकिन तब से उनका कोई पता नहीं चला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब लखनऊ पुलिस की एक विशेष टीम को वाराणसी भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, दरोगा आनंद कुमार मिश्रा उस दिन सिविल ड्रेस में थे। उन्होंने अपनी निजी कार घर पर ही छोड़ी और कपड़ों का एक बैग लेकर पैदल निकले थे। शाम होते ही उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा और परिवार से उनका संपर्क टूट गया। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में भी उन्हें बैग के साथ पैदल जाते हुए देखा गया है।

लापता दरोगा की पत्नी अंजलि तिवारी ने सरोजनीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंजलि तिवारी खुद भी उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) हैं और वर्तमान में डीसीपी मध्य कार्यालय में तैनात हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए सर्विलांस और स्वाट टीम को सक्रिय किया था।

जांच के दौरान दरोगा की आखिरी मोबाइल लोकेशन वाराणसी में पाई गई। इसी सुराग के आधार पर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने तुरंत एक टीम वाराणसी भेजी है। यह टीम वहां के रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और होटलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि दरोगा की जल्द से जल्द बरामदगी की जा सके। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर ने पुष्टि की है कि पुलिस की टीम वाराणसी में खोजबीन कर रही है।