Lucknow में दरोगा पर यौन शोषण का आरोप, युवती ने दर्ज कराई FIR, आरोपी SSI निलंबित

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SSI) धर्मवीर शाही पर एक युवती ने यौन शोषण और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (SSI) धर्मवीर शाही पर एक युवती ने यौन शोषण और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के आदेश के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पीड़िता मानकनगर की रहने वाली है और यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही है। उसने बताया कि उसने फरवरी 2026 में बस्ती के छावनी थाने में अभिषेक सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ यौन शोषण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस केस की जांच आशियाना थाने को सौंपी गई थी और उसकी विवेचना दरोगा धर्मवीर शाही कर रहे थे। इसी दौरान 21 फरवरी को दरोगा ने युवती को थाने बुलाया और मदद का भरोसा दिया।

युवती का आरोप है कि मार्च महीने में दरोगा उसे एक किराए के कमरे में ले गया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। करीब छह महीने तक यह शोषण चलता रहा। जब युवती को पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है, तो उसने विरोध किया। आरोप है कि शादी की बात करने पर दरोगा ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, 30 जुलाई को दरोगा और उसके दो अज्ञात साथियों ने युवती को गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की।

मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी दरोगा धर्मवीर शाही को निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही, इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।