Lucknow में 150 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने पकड़ा पशु चोर, BJP ब्लॉक प्रमुख के भतीजे की भैंस बरामद

Lucknow: निगोहां पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए पशु चोरी के एक मामले को महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई दो भैंसों को बरामद कर लिया है। बरामद पशुओं में से एक भ

Lucknow: निगोहां पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी दिखाते हुए पशु चोरी के एक मामले को महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई दो भैंसों को बरामद कर लिया है। बरामद पशुओं में से एक भैंस भाजपा के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला के भतीजे अभिषेक शुक्ला की थी।

पुलिस को इस मामले में चोर तक पहुँचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। चोर की लोकेशन ट्रैक करने और उसकी पहचान करने के लिए पुलिस ने इलाके के करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की मदद से पुलिस ने चोर को दबोच लिया और चोरी की गई दोनों भैंसें बरामद कर लीं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।