Lucknow में पुलिस लाइन की जर्जर इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, सीतापुर का रहने वाला था मृतक
Lucknow: राजधानी के महानगर इलाके में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक पुरानी और जर्जर इमारत से गिरकर 45 साल के एक मजदूर की जान चली गई। यह घटना सोमवार देर शाम की है, जिसका पता मंगलवार सुबह चला।

मृतक की पहचान रानू रावत के रूप में हुई है, जो सीतापुर जिले के डिफरा मानपुर का निवासी था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। जानकारी के मुताबिक, रानू सोमवार देर शाम को तीसरी मंजिल की छत पर सोने गया था। मंगलवार सुबह जब गिरने की आवाज आई, तब उसे लहूलुहान हालत में जमीन पर पाया गया।
घटना के बाद ठेकेदार राकेश ने तुरंत रानू रावत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिजर्व इंस्पेक्टर (RI) ने बताया कि ठेकेदार पुलिस लाइन की इस जर्जर इमारत को तुड़वाने का काम कर रहा था और इसी दौरान यह हादसा हुआ।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के परिवार वालों की तरफ से फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया गया है।