Lucknow में पुलिस परिवार के बच्चों के लिए पुस्तक मेला और रीडिंग रूम का शुभारंभ, मीनाक्षी सिंह ने किया उद्घाटन
Lucknow: लखनऊ के पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों और महिलाओं के लिए एक खास पहल की गई है। वामा सारथी और पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने मिलकर यहाँ एक पुस्तक मेला और साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। इस
Lucknow: लखनऊ के पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों और महिलाओं के लिए एक खास पहल की गई है। वामा सारथी और पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने मिलकर यहाँ एक पुस्तक मेला और साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद बच्चों में पढ़ने की आदत डालना और उन्हें एक बेहतर शैक्षिक माहौल देना है।
कार्यक्रम का उद्घाटन वामा सारथी की अध्यक्ष और डीजीपी की पत्नी मीनाक्षी सिंह ने किया। इस मौके पर लखनऊ कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर की पत्नी श्वेता सेंगर और एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा की पत्नी चारू गाबा भी मौजूद रहीं। आयोजन के दौरान एक नए रीडिंग रूम की भी शुरुआत की गई ताकि बच्चे सुकून से बैठकर पढ़ाई कर सकें।
इस मेले में बच्चों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं और वर्कशॉप रखी गईं, जिनमें निबंध लेखन, क्रिएटिव राइटिंग, हैंडराइटिंग वर्कशॉप, ओपन माइक, एक्सटेम्पोर और कोलाज मेकिंग जैसी गतिविधियां शामिल थीं। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता और लेखक संवाद के जरिए बच्चों को साहित्य से जोड़ने की कोशिश की गई। किताबों पर विशेष छूट भी दी गई ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पुस्तकें खरीद सकें।
मीनाक्षी सिंह ने इस मौके पर कहा कि शिक्षित और संस्कारित बच्चे ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल दौर में बच्चों का किताबों से दूर होना चिंता की बात है, इसलिए उनके व्यक्तित्व निर्माण और सही दिशा चुनने के लिए गहन अध्ययन की संस्कृति को मजबूत करना जरूरी है।