Lucknow में पुलिस एनकाउंटर, PGI के संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर संजय ढेर

Lucknow: लखनऊ में तड़के पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को ढेर कर दिया है. संजय पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और पुलिस ने उस पर एक लाख रु

Lucknow: लखनऊ में तड़के पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव को ढेर कर दिया है. संजय पीजीआई थाना क्षेत्र में हुए बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था और पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था.

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि संजय अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव का रहने वाला था. 27 जून 2026 को इंदिरा कैनाल रोड पर जब पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह पूरा मामला 27 मई 2026 को बिल्डर संदीप सिंह की हत्या से जुड़ा है. पुलिस इस मामले में पहले ही कई गिरफ्तारियां कर चुकी है. हत्याकांड का मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर दिनेश कुमार यादव और उसका ड्राइवर मुकर्रबीन उर्फ मुबीन पहले ही पकड़े जा चुके थे. इसके अलावा 15 जून 2026 को गंगाराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसने शूटरों को किराए पर लेने में मदद की थी. संजय इस गैंग का मुख्य शूटर था और काफी समय से फरार चल रहा था.