Lucknow में पुलिस अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाला सिपाही बर्खास्त, सोशल मीडिया पर डाला था वीडियो
Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह फैसला विभा
Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह फैसला विभागीय जांच के बाद लिया गया है।
पूरा मामला मई 2026 का है जब सुनील कुमार शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने पुलिस अफसरों पर भ्रष्टाचार और ड्यूटी लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और 7 मई 2026 को एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई गई थी।
जांच समिति ने मामले की गहराई से पड़ताल की और अन्य पुलिसकर्मियों के बयान भी दर्ज किए। जांच में यह बात सामने आई कि सुनील कुमार शुक्ला अपने आरोपों को साबित करने के लिए कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर सके। विभाग ने पाया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023 और सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1956 के नियमों का उल्लंघन किया है। इन नियमों के तहत सरकारी कर्मचारी सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री नहीं डाल सकते जिससे विभाग की छवि खराब हो या अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई हो।
28 जून 2026 को बर्खास्तगी का आदेश जारी होने के बाद सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि उन्हें सच बोलने का इनाम मिला है। उन्होंने अपनी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग भी की थी। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने साफ किया है कि सेवा नियमों और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।