Lucknow पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 ACP के तबादले; ट्रैफिक, कैंट और साइबर सेल को मिले नए अधिकारी

Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को अब शहर की अलग-अलग

Lucknow: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) स्तर के पांच अधिकारियों का तबादला किया गया है। इन अधिकारियों को अब शहर की अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल के तहत ट्रैफिक, कैंट और साइबर विभाग जैसे अहम सेक्टरों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन का यह कदम शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।

बता दें कि लखनऊ पुलिस में पिछले कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले 14 जून और 27 मई 2026 को भी एसीपी स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए थे। साथ ही 4 जून को प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 206 अधिकारियों के तबादले की बड़ी लिस्ट भी आई थी।