Lucknow में शातिर चैन स्नैचर गिरफ्तार, पुलिस ने लूटी गई चेन और बाइक बरामद की

Lucknow: राजधानी में चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए लखनऊ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जो शहर में महिलाओं और राहगीरों को निशाना बना रहा था। पुलिस की इस

Lucknow: राजधानी में चेन स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए लखनऊ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है, जो शहर में महिलाओं और राहगीरों को निशाना बना रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

लखनऊ पुलिस ने यह गिरफ्तारी शहर में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटी गई दो टूटी हुई सोने की चेन बरामद की हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।