Lucknow में अघोरी बनकर ठगी करने वाले दिल्ली के 2 सपेरे गिरफ्तार, महिला की अंगूठी चुराई थी
Lucknow: राजधानी की मड़ियांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है जो अघोरी साधु का रूप धरकर लोगों को लूटते थे। ये दोनों आरोपी असल में दिल्ली के सपेरे हैं और लोगों को भला करने का झांसा देक
Lucknow: राजधानी की मड़ियांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ऐसे ठगों को गिरफ्तार किया है जो अघोरी साधु का रूप धरकर लोगों को लूटते थे। ये दोनों आरोपी असल में दिल्ली के सपेरे हैं और लोगों को भला करने का झांसा देकर उनके जेवर गायब कर देते थे। पुलिस ने इन्हें एक महिला की अंगूठी चोरी करने के मामले में पकड़ा है।
यह पूरा मामला 15 जून 2026 का है जब दोपहर करीब 12 बजे जानकीपुरम की रहने वाली शाम्भवी शुक्ला अपनी कार से इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर के पास मड़ियांव की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अघोरी के वेश में आए इन आरोपियों ने उनकी कार रुकवाई। आरोपियों ने पीड़िता को सम्मोहित करने की कोशिश की और हाथ में फूल की पंखुड़ियां रखने के बहाने उनकी अंगूठी चुरा ली और तुरंत वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही थी। शुरुआती जांच में यह अंदेशा था कि आरोपी तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस की मेहनत रंग लाई और 27 जून 2026 तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।